ब्रेकिंग न्यूज़

 धान खरीदी में बालोद जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 4,541 किसानों से 16,010.64 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

0- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी से उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से जारी है खरीदी कार्य
0- प्रदेश की कुल धान खरीदी में अकेले बालोद जिले की 11 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी
बालोद.
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के फलस्वरूप जिले के सभी 161 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। 18 नवंबर 2026 की स्थिति में जिले में कुल 4,541 किसानों से 16,010.64 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
अब तक 13,294.60 मीट्रिक टन पतला व 2,428.56 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा गया
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 नवंबर तक बालोद जिले में खरीदे गए कुल 16,010.64 मीट्रिक टन धान में 13,294.60 मीट्रिक टन पतला, 2,428.56 मीट्रिक टन मोटा और 287.48 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। पूरे प्रदेश में अब तक हुई कुल 1,44,404.92 मीट्रिक टन धान खरीदी में अकेले बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 11.09 प्रतिशत रही है।
लिंकिंग ऋण वसूली में बालोद जिला प्रदेश में शीर्ष पर, टोकन वितरण भी सुचारू
धान खरीदी के साथ-साथ सहकारी समितियों के माध्यम से लिंकिंग के जरिए ऋण वसूली में भी बालोद जिले ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। 18 नवंबर तक जिले में 1,362.39 लाख रुपये (13.62 करोड़ रुपये से अधिक) की ऋण वसूली की गई है, जो प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। इसके अतिरिक्त, आगामी 19 नवंबर को धान खरीदी के लिए बालोद जिले के 156 उपार्जन केंद्रों हेतु कुल 1,442 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 5,458.46 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। इसमें ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 989 तथा उपार्जन केंद्रों में समिति स्तर पर 453 टोकन जारी किए गए हैं।
केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं और पारदर्शिता पर विशेष जोर
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट से सुव्यवस्थित तौल सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित नोडल अधिकारियों एवं निगरानी दलों द्वारा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english