ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद में अवैध धान भंडारण पर मंडी टीम की कार्रवाई, 21.20 क्विंटल धान जब्त

0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार ग्राम कोचवाही में हुई कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत की गई जब्ती
बालोद. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति की टीम ने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम कोचवाही में 21.20 क्विंटल धान जब्त किया है।
ग्राम कोचवाही में मंडी टीम ने की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल 18 नवंबर शाम 4.30 बजे कृषि उपज मंडी समिति बालोद के उपनिरीक्षक श्री चंद्रकांत भुआर्य ने ग्राम कोचवाही में जांच के दौरान 53 कट्टा धान जब्त किया। यह धान कोचवाही निवासी रामनारायण साहू (पिता कीर्तन साहू, उम्र 59 वर्ष) से संबंधित है। जब्त धान की कुल मात्रा 21.20 क्विंटल तथा दर 2,200 रुपये प्रति क्विंटल है।
मंडी अधिनियम के तहत की गई जब्ती
उक्त कार्रवाई कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 (क्रमांक 24, 1973) की धारा 2 एवं धारा 20 के अंतर्गत की गई है। मंडी टीम द्वारा नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई।
पारदर्शी धान खरीदी और किसानों के हितों की सुरक्षा प्राथमिकता
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। 
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर नजर रखने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने में सहयोग करें और मंडी नियमों का पालन करने की अपील की। किसानों के हितों की रक्षा तथा शासन की समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english