ब्रेकिंग न्यूज़

 ईगो से गो को ‘गो’ कीजिए, ग्रो कर जाएंगे: अजय काले

0- महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी- दिव्‍यांग बालिका विकास गृह प्रकल्‍प देखने पहुंचे माई भारत के युवा 
रायपुर। जब भी किसी में धन, बल, सुंदरता सहित हर प्रकार की विशेषता आ जाती है, तो उसमें ईगो आ जाता है और उसका विकास रूक जाता है। ईगो में से गो को ‘गो’ करेंगे तो आप ‘ग्रो’ कर जाएंगे। माय भारत के वंदेभारत कैंप में आए महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू- कश्‍मीर, त्रिपुरा, ओडिशा के युवाओं को संबोधित करते हुए महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने इस आशय की सीख दी। वंदेभारत कैंप के युवा गुरुवार को मंडल के दिव्‍यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी प्रकल्‍प का दौरा करने पहुंचे थे।
काले ने कहा कि दो व्यक्ति आपस में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, तो दोनों के पास विचारों का भंडार होगा। अब इनमें से सिर्फ 50 सुविचारों को लिखकर रखें और अपने जीवन में उतारें। यहां 50 सकारात्मक विचार आपकी भागवत गीता और रामायण बनेंगे, जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। काले ने कहा कि दो साल तक के बच्चों में सीखने की क्षमता सबसे अधिक होती है, क्योंकि वह सुनता है। सुनता है इसलिए सबसे अधिक सीखता भी है। बढ़ती उम्र के साथ हम सुनना बंद कर देते हैं, इसलिए सीखना अपने आप बंद हो जाता है। आप कहीं जाए, तो दो साल के बच्चे बनकर जाएं, यानी ज्‍यादा से ज्‍यादा सुनें, ताकि कुछ सीख सके। 
बताते चलें कि माई भारत, रायपुर की ओर से 17 से 23 नवंबर तक आयोजित "वंदे मातरम् शिविर" में आए युवाओं को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों के योगदान और ग्रामीण विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने के लिए माय भारत के छत्‍तीसगढ़ राज्‍य निदेशक (प्रभारी) अर्पित तिवारी के नेतृत्‍व में क्षेत्र भ्रमण (फील्ड विज़िट) का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने महाराष्ट्र मंडल के बारे में पूरी जानकारी दी। डा. कमल वर्मा ने भी अपने आपको सकारात्‍मक बनाए रखते हुए अपने व्‍यक्तित्‍व का विकास करने का पाठ पढ़ाया। 
मोटीवेशन सेशन के बाद सभी राज्‍यों के बीच मजेदार गेम्‍स कराए गए। इस बीच युवाओें ने सियान गुड़ी के संदर्भ में अधिकाधिक जानकारी हासिल की। साथ ही सियान गुड़ी के वरिष्‍ठ नागरिकों से चर्चा कर उनकी दिनचर्या जानी और सियान गुड़ी के महत्‍व को समझा। इस मौके पर सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, स्‍वास्‍थ्‍य, योग व आध्‍यात्मिक प्रभारी आस्‍था काले, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, कार्यकारिणी सदस्‍य अजय पोतदार, सहयोग की अध्‍यक्ष अपर्णा काले, अनिल श्रीराम काले, प्रशांत देशपांडे, दीपक पात्रीकर, अभय काले, जेएस उरकुरकर, साक्षी टोले, संध्‍या खंगन, दिव्‍या पात्रीकर, आकांक्षा गद्रे, गौरी क्षीरसागर, कुलकर्णी सहित अनेक पदाधिकारी सहित माय भारत के अनेक अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english