टीम प्रहरी अभियान- निगम क्षेत्र में कब्जामुक्त करवाने अभियान
0-एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा, मालवीय मार्ग, शास्त्री बाजार में मार्गो को कब्जामुक्त करवाने 50 ठेलों, गुमटियों पर कार्रवाई
0- सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने पर कुल लगभग 18000 रूपये ई जुर्माना किया गया
रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत आज एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा, मालवीय मार्ग, शास्त्री बाजार में मार्गो को कब्जामुक्त करने अभियान चलाकर कार्रवाई नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और यातायात पुलिस प्रशासन बल द्वारा जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने की गई. अभियान के अंतर्गत बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर टीम प्रहरी ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे लगभग 50 ठेला, गुमटी संचालकों पर कार्रवाई उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कुल लगभग 18000 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधितों पर किया गया. इस अभियान से उक्त बाजार मुख्य मार्गो में आमजनों को सुगम आवागमन में त्वरित राहत उनके कब्जामुक्त होने पर मिली.











Leave A Comment