निगम जोन 10 ने वार्ड 49 पुरैना तालाब सीटीयू और विसर्जन कुण्ड क्षेत्र मेंचलाया सफाई अभियान
0- फैली भारी गंदगी एवं कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम कर सीटीयू क्षेत्र में जन - जन को दिया सकारात्मक संदेश
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय सहित सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निगम क्षेत्र के सभी जोनो के वार्डो में भारी कचरा और गंदगी वाले स्थानो को चिन्हित कर उनकी व्यापक सफाई करके स्वच्छता कायम कर वहां सीटीयू स्वच्छता लक्षित इकाई का विकास करके जन-जन को निरंतरता के साथ सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में रायपुर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड कमांक 49 अंतर्गत पुरैना तालाब क्षेत्र के किनारे सीटीयू स्वच्छता लक्षित इकाई और विसर्जन कुण्ड क्षेत्र में फैली भारी गन्दगी और कचरे को उठवाकर वहां स्वच्छता कायम करते हुए जन-जन को सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया गया।











Leave A Comment