डॉ. विराट दुबे ने अपना जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया

-सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद लिया
रायपुर। रायपुर के माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में आज डॉ. विराट दुबे ने अपना 24 वां जन्मदिन मनाया।
डॉ. दुबे ने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करने के साथ ही स्वल्पाहार कराया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में चावल , गेंहू , तेल , शक्कर , चायपत्ती , मसाले और अन्य अनाज भी प्रदान किया। कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिवार ने डॉ. विराट दुबे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाकी। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष, समाजसेवी और पत्रकार राजेन्द्र निगम , प्रीति निगम , पारूल चक्रवर्ती , लीला यादव एवं वृद्धाश्रम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment