भूपेश बघेल का नया बंगला तय, मिलेंगी ये सुविधाएं
रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री निवास छोडऩा होगा। उनके लिए नया बंगला ढूंढ लिया गया है। खबर है कि अब वे शंकर नगर स्थित एक बंगले में रहेंगे। अभी वहां पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल निवासरत हैं। सरकार जाने के कारण जयसिंह अग्रवाल को भी यह बंगला खाली करना पड़ेगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने अपने बंगले से संबंधित फाइल साइन की है। ये भी कहा जा रहा है कि बंगला चयन में वास्तु को ध्यान में रखा गया है।
भूपेश बघेल ने नए बंगले के साथ-साथ 2 ओएसडी, दो पीए और सुरक्षा चार से बढ़ाकर छह की स्वीकृत ली है। इसके साथ-साथ ही उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी मिलेगी।
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सबसे पहले अपना बंगला खाली कर दिया। उनके बंगले के बाहर से नेम प्लेट भी उखाड़ी जा चुकी है। इसी तरह रविन्द्र चौबे ने अपने नेम प्लेट के सामने पूर्व मंत्री लिखवा दिया है। तो वही जय सिंह अग्रवाल के नाम के नीचे रंग से पुताई कर दी गयी है।





.jpg)
.jpg)





.jpeg)

Leave A Comment