छत्तीसगढ़ में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं....
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल ने विष्णुदेव साय का चयन कर लिया है। अब चर्चा है कि इस बार राज्य में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इस बात का संकेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया है।
यदि ऐसा होता है, तो छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार दो उप मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कांग्रेस काल में टी. एस. सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है... विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे... संगठन में सबकी भूमिका तय रहती है... डिप्टी सीएम के दो पदों के बारे में चर्चा हुई है...। "

.jpg)











Leave A Comment