छत्तीसगढ़ में 7 आईएएस का तबादला
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैंं। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार आईएएस संबित मिश्रा अब जिला पंचायत कोरबा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं अमित कुमार को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक कुमार जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। सुरुचि सिंह जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनार्ई गई हैं। वहीं, हेमंत रमेश नंदनवार जिला पंचायत बीजापुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। आईएएस रोमा श्रीवास्तव जिला पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला पंचायत नारायणपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगी।
देखें सूची-


.jpg)



.jpg)




Leave A Comment