गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
राजनांदगांव। ओडिसा के बरमपुर से नागपुर के लिए की जा रही गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी चारामा कांकेर के जैसकर्रा कांजी हाउस के पास रहने वाले संतोष पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित संतोष वर्तमान में रायपुर मंदिर हंसौद से लगे ग्राम नकटा थाना के पास रह रहा था। बता दें कि बागनदी पुलिस ने बीते 20 फरवरी को नागपुर महाराष्ट्र की ओर कार सीजी 07 एएन 7236 में 39.45 किलो की गांजा तस्करी पकड़ी थी। कार चालक झारखंड के गिरीडीह जिले के ग्राम अकदुनी निवासी आरोपी टिंकु कुमार यादव को पुलिस पहले ही इस मामले में जेल भेज चुकी है। आरोपी कार चालक टिंकु ने ओडिसा के बरमपुर से गांजा लोड कर नागपुर की ओर ले जाने की जानकारी दी थी। तस्करी का मास्टर माइंड आरोपी संतोष पाल था। बागनदी पुलिस ने गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी संतोष पाल को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



.jpg)






.jpg)
.jpg)


Leave A Comment