वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. अरुण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डॉ. अरुण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पुरातत्वविद् एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री अरुण कुमार शर्मा जी का निधन समाचार अत्यंत दुखद है। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला जन्मस्थल व सिरपुर के उत्खनन में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिन्तको को धैर्य व संबल प्रदान करें।




.jpg)





.jpg)

Leave A Comment