तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 2 लोगों की मौत, 2 घायल
सक्ती सक्ती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49 पतेरपाली-मसनियाकला गांव के बीच में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोगों को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव के 3 भाई-बहन शुभम चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा और कुकदा गांव की एक अन्य लडक़ी दिव्या कश्यप, कार में सवार होकर रायगढ़ जा रहे थे। तभी सक्ती क्षेत्र के पतेरपाली और मसनियाकला गांव के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुभम चंद्रा, दिव्या कश्यप की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल बहनें मीनाक्षी चंद्रा, मनीषा चंद्रा का इलाज सक्ती अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Comment