डॉ. दीक्षा चौबे भारत कीर्ति व आयुष कीर्ति अलंकरण से सम्मानित

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंजानिया द्वारा 11 मई को दिल्ली के एनएमडीसी कन्वेंशन हॉल में विश्व कीर्तिमान स्थापित ग्रंथ 'भारत को जानें व आयुर्वेद को जानें' का लोकार्पण किया गया। दोनों ग्रंथों में दोहे व चौपाई छंदों में देश-विदेश के विभिन्न चुने हुए श्रेष्ठ साहित्यकारों द्वारा लेखन किया गया। दोनों ही ग्रंथों में दुर्ग छत्तीसगढ़ की साहित्यकार डॉ. दीक्षा चौबे ने समन्वयक और रचनाकार के रूप में अपनी सहभागिता प्रदान की, जिसके लिए उन्हें भारत-कीर्ति और आयुष-कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया। दोनों ग्रंथों को छंदबद्ध, सूचनात्मक काव्यात्मक विशिष्ट सरंचना होने के कारण गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, स्पेन बुक ऑफ ऑफिशियल वल्र्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड इत्यादि विश्व कीर्तिमान मिले हैं। ज्ञात हो कि डॉ. दीक्षा चौबे व्याख्याता हिंदी व छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में कहानी, कविता, गीत, लघुकथा, बाल रचनाएं लिखतीं हैं, उनकी रचनाएं विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं और आकाशवाणी रायपुर से कहानियों का प्रसारण होता है, उनके कई एकल व साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।













Leave A Comment