रायपुर: सूखा-गीला कचरा पृथक से देने के अभियान से स्वंयसेवी संगठन भी जुड़े
-अवंति विहार कालोनी में भारतीय योग संस्थान की महिलाओं ने चलाया जनजागरुकता अभियान
रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर हित में पर्यावरण सुधार जनभागीदारी से लाने की दृष्टि से नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के समस्त 70 वार्डो में आवासीय क्षेत्रों में घरों में गीला एवं सूखा कचरा पृथक करके नगर निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने जनजागरण अभियान सभी जोनो के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों, जोन कमिष्नरगणों, कार्यपालन अभियंतागणों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में सतत जारी है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर निगम की पहल पर विभिन्न स्वयं सेवी संगठन इसमें आगे आकर स्वस्फूर्त जुडकर नागरिको और महिलाओं को घर -घर जाकर गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक डस्टबीन में रखकर निगम सफाई मित्र को देने जागरूक बनाया जा रहा है। आज नगर निगम जोन 9 के तहत महर्षि वाल्मिकी वार्ड के अवंति विहार क्षेत्र में भारतीय योग संस्थान गु्रप की सुश्री ज्योति गुप्ता, नीता भंडारकर, ममता अग्रवाल, गीता शारदा अग्रवाल एवं अन्य समाज सेवी महिलाओं ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्वस्फूर्त आगे आकर घर-घर जाकर पर्यावरण सुधार की दृष्टि से महिलाओं से चर्चा कर उनसे घर का सूखा और गीला कचरा पृथक-पृथक डस्टबीन में रखकर निगम सफाई मित्र को देने एवं शहर का पर्यावरण सुधारने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया । महिलाओं ने नगर निगम जोन 9 की टीम के साथ मिलकर गायत्री परिवार के स्वयं सेवको के साथ अवंति विहार तालाब की श्रमदान करके सफाई की एवं नागरिको को स्वच्छ तालाब का सकारात्मक संदेष जोन 9 जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू, स्वच्छता निरीक्षक श्री महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में दिया।













Leave A Comment