निगम ने सरोना, देवपुरी कृष्णापुरी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की कार्यवाही
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है। आज नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन क्रमांक 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के तहत सरोना क्षेत्र में नाला के समीप लगभग आधा एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्लाट के लिए बनाई गयी डीपीसी को काटने की कार्यवाही सहित अज्ञात अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनवाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर उस क्षेत्र में मार्ग के आवागमन को बाधित करते हुए कारगर रोक नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में लगाई गयी। इसी क्रम में नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन 10 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के नेतृत्व, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री अतुल कुमार सिंह, श्री रविप्रभात साहू की उपस्थिति में बाबू जगजीवनराम वार्ड क्रमांक 53 के देवपुरी कृष्णापुरी में कुर्सी फैक्ट्री के पीछे लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल में अज्ञात अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा प्लाट कटिंग करने की गयी मार्किंग को हटाकर, अवैध मुरुम रोड को काटकर आवागमन बाधित करते हुए कारगर रोक लगाई गयी। .













Leave A Comment