भाजपा नेत्री कमलेश जांगड़े ने मारी बाजी
जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कमलेश जांगड़े ने विजय हासिल की है। उन्होंने 60 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 6 लाख 78 हजार 199 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को 6 लाख 18 हजार 199 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 60 हजार रहा। कुल वोट का प्रतिशत 48.71 रहा। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
भाजपा नेत्री कमलेश जांगडे समाज सेविका, राजनीतिक रुचि और अपने समाज सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ा है। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। उनकी शिक्षा- एम ए हिंदी साहित्य और डीएड की हुई हैं। पिछले 2019 चुनाव की स्थिति-2019 में भी टीका मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था, जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार790 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी। लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में काम कर रही भाजपा नेत्री कमलेश जांगडे भाजपा ने साल 2024 में चुनावी मैदान में उतारा है।














Leave A Comment