ब्रेकिंग न्यूज़

 आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित किया-निगम आयुक्त

 भिलाईनगर। आगामी बरसात के दिनो में अति वृष्टि होने पर नगर निगम भिलाई के निचली बस्तीयो में पानी भरने की संभावना बनी रहती है उसके बचाव के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में स्थापित की गई है। अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी इसके नोडल अधिकारी होगें। जिनके मार्ग दर्शेन में अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रबंधन का कार्य संपादित करेगे। आवश्यकतानुसार नगर निगम का कंट्रोल रूम में आॅपरेटर राजदीप वैष्णव मो.नं. 9039136979, मिलाप साहू मो.नं. 9111681708 सुबह 6 से 2 एवं उमेश कोरी मो.नं. 8839022648, दिलीप कुमार हुमने मो.नं. 8234018349 दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक, उमा शंकर मो.नं. 998190447, टूम्मन लाल मो.नं. 6266620379, युवराज साहू मो.नं. 9970337382 रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक जो 24 घंटे खुले रहेगे अति वृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम मे ंप्राप्त शिकायतो का निराकरण संबंधितो द्वारा किया जायेगा। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में मुस्तेद रहेगे। विशेष रूप से मुख्य कार्यालय कंट्रोल रूम प्रभारी, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, आपदा शिविर एवं राहत सामग्री, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, आपदा पेयजल आपूर्ति संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता, विद्युत व्यवस्था आ.एस.रापजूत कार्यपालन अभियंता, चिकित्सा दल धर्मेन्द मिश्रा, नेहरू नगर बाढ़ नियंत्रण दल जोन आयुक्त रवि सिन्हा, जोन 2 सुश्री येशा लहरे जोन आयुक्त, जोन 03 अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त, जोन-4 एवं 5 सुशील कुमार चैधरी जोन आयुक्त, बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी अर्पित बंजारे उपअभियंता, स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था, के.के.सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रचार-प्रसार अजल शुक्ला जनसम्पर्क अधिकारी इन सभी अधिकारियो के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english