भिलाई के पावर हाऊस स्थित लाज में हो रहा था देह व्यापार, 7 आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए
दुर्ग। भिलाई के पावर हाऊस स्थित लाज में देह व्यापार की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 4 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के निवासी हंै। प्रभात लॉज पावर हाऊस भिलाई में हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में पुलिस के 9 जुलाई को कार्यवाही की। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3,व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया । आरोपियो के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है।





.jpeg)








Leave A Comment