सजल
सजल
शुभ कर्मों का सुखद परिणाम होता है।
सफल होने का निश्चित दाम होता है।।
बोझ ढोती हर सदी परिणामों की।
देव-दनुज में सदा संग्राम होता है।।
आत्म-परीक्षण जीत की है प्रथम सीढ़ी।
दृढ़ संकल्पों से पूर्ण काम होता है।।
नत्वर्थक बातों को अंतस से निकाल।
शुचिता से तीर्थ पावन धाम होता है।।
धन वैभव पद बल होतीं नश्वर चीजें ।
सत्कर्मों से जगत में नाम होता है।।
Leave A Comment