किम करदाशियां ने अनंत अंबानी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा कीं
मुंबई,। अमेरिकी अभिनेत्री किम करदाशियां ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए अपनी भारत यात्रा की कुछ और तस्वीरें साझा की हैं। किम (40) अपनी बहन क्लोई करदाशियां के साथ शुक्रवार सुबह भारत पहुंचीं। दोनों बहनों ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम से पहले शहर में रिक्शा की सवारी भी की। किम ने 'इंस्टाग्राम' पर, भव्य विवाह समारोह की अब कुछ और तस्वीरें साझा की हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में वह लाल रंग की पोशाक में दिखाई दे रही हैं। वह इस रंग से मिलता-जुलता हेडबैंड और ब्रेसलेट भी पहनी हुई हैं। पोस्ट में वह ईशा अंबानी और नवविवाहित जोड़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं। अनंत और राधिका का विवाह 12 जुलाई को हुआ और इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां शामिल हुईं। विवाह समारोह में कई मशहूर हस्तियां, खिलाड़ी, राजनीतिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। अनंत एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे हैं और राधिका उद्योगपति वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। करदाशियां बहनों की भारत यात्रा उनके लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो "द करदाशियन" में दिखाई जाएगी।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment