दीपिका चिखलिया की मां का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
मुंबई। टीवी के मशहूर धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया की मां अलकाबेन राजेशभाई शेखलिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट करके लोगों को यह दुखद जानकारी दी है। दीपिका चिखलिया ने अपने पोस्ट में लिखा है माता-पिता को खोना बहुत दुखद होता है। दीपिका चिखलिया के पोस्ट के अनुसार, माता-पिता को खोने का दर्द बहुत ज्यादा होता है। इस दर्द से उबर पाना आसान नहीं होता है।
अदाकारा दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, वो जहां भी जाती थीं, खुशियां बिखेर देती थीं। खुशियां तलाश करना भी कोई आम बात नहीं है। जब वो मुस्कुराती थीं, तो हम भी मुस्कुरा उठते थे। वो एक मजबूत महिला थीं, जो अपने समय से आगे थीं। उन्होंने हम सभी को प्रेरित किया है। वो खराब दिनों में भी अच्छी बातें तलाश लेती थीं। हम उनके अच्छी बातों के लिए याद करेंगे, जिन्होंने हमारे चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी। आइए उनके लिए प्रार्थना करते हैं।
Leave A Comment