सोने से पहले न खाएं ये 8 चीजें.....
आजकल आधे से ज्यादा बीमारियों की जड़ गलत खान-पान है। अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं और उसके बाद भी बीमार रहते हैं या आपका पेट खराब रहता है, तो संभव है कि आपके खाने-पीने की टाइमिंग गड़बड़ है। गलत टाइम पर सही चीज खाने से भी कोई फायदा नहीं होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग रात को हैवी खाना खाते हैं। कुछ लोग शराब का भी सेवन करते हैं। पेट भरकर खाने या शराब पीने से नींद तो अच्छी आएगी,लेकिन इससे पाचन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज जानते हैं कि रात में किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
हैवी फूड
रिपोर्ट के अनुसार भारी भोजन को पचने में अधिक समय लगता है। रात को फैट और ऑयली फूड खाने से अपच की समस्या हो सकती है नींद बाधित हो सकती है। रात को चीज़बर्गर, फ्राइज़, फ्राई आइटम्स और मीट खाने से बचें।
कैफीन
चाय, कॉफी और सोडा जैसी चीजों में कैफीन होता है और इनके अलावा कुछ आइसक्रीम और डेसर्ट में भी यह पाया जाता है। ऐसी चीजों के सेवन से नींद बाधित हो सकती है और यह चीजें पेट में भयंकर एसिड बना सकती हैं।
मीठे खाद्य पदार्थों से करें तौबा
आपको रात को सोने से पहले मीठे स्नैक्स से बचना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। रात को कैंडी या मिठाई खाने से आपकी नींद उड़ सकती है और गैस-एसिडिटी का कारण बन सकती हैं।
टायरामाइन-रिच फूड्स
नींद में खलल न पड़े इसलिए सोने से पहले टायरामाइन वाले फूड्स से बचना चाहिए। यह अमीनो एसिड दिमाग को उत्तेजित करता है और नींद को दूर भगाता है। यह टमाटर, सोया सॉस, बैंगन, रेड वाइन जैसी चीजों में पाया जाता है।
स्पाइसी फूड
रात को सोने से पहले मसालेदार चीजें खाने से पेट में तेजाब बनने की समस्या हो सकती है। यह नींद को भी प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप चटपटा या मसालेदार खाना पसंद करते हैं, तो बेहतर है कि इसे रात के खाने के बजाय नाश्ते या दोपहर के भोजन में खाने की कोशिश करें।
एसिड बनाने वाले फूड
साइट्रस जूस, कच्चा प्याज, व्हाइट वाइन और टोमैटो सॉस जैसी चीजें रात को नहीं खाने चाहिए। यह चीजें पेट में भयंकर तेजाब बनाती हैं और नींद में खलल डाल सकती हैं। पेट और पाचन को दुरुस्त रखने और अच्छी नींद लेने के लिए रात को हमेशा हल्का और कम मसालेदार भोजन करना चाहिए।
शराब
बहुत से लोग रात को सोने से पहले बियर या शराब पीते हैं, यह सोचकर कि उन्हें अच्छी नींद आएगी। बेशक किसी-किसी को इससे अच्छी नींद आती है लेकिन इसके कई नुकसान है। इससे ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया या खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है। इससे इसोफेजियल स्फिंक्टर पर प्रभाव पड़ता है जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
पानी वाली चीजें
रात को पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाने से आपकी नींद बाधित हो सकती है और आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। सोने से पहले अजवाइन, तरबूज और खीरा जैसे पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।
(नोट- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)
Leave A Comment