करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बनाएं हेयर ऑयल, लगाने से दूर होंगी बालों की कई समस्याएं
बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से हेयर ऑयल बना सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके फायदे और तरीका-
करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस का हेयर ऑयल लगाने के फायदे
1. बालों का झडऩा रुके
अगर आप करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बना हेयर ऑयल लगाएंगे, तो इससे बालों का झडऩा रुक सकता है। प्याज का रस, बालों को मजबूत बनाता है। इस तेल को लगाने से बाल मजबूत बनते हैं। इससे हेयर फॉल रुकता है और बाल घने होते हैं। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप इस हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं दूर करें
अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बना हेयर ऑयल लगा सकते हैं। अगर आप इस तेल का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। इस तेल को लगाने से सिर की खुजली में भी आराम मिलता है। डैंड्रफ या रूसी की समस्या से परेशान हैं, तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा
आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। अगर आपके बाल भी सफेद हो रहे हैं, तो आप करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बना तेल अप्लाई कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से बाल काले और घने बनते हैं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्कैल्प में कोलेजन को बूस्ट करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और बालों की रंगत में सुधार होता है।
4. बालों की ग्रोथ करे
कई लड़कियां बालों को लंबा और घना बनानी चाहती हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनके बाल छोटे ही रह जाते हैं। ऐसे में आप करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बना तेल लगा सकते हैं। अगर आप भी तेजी से हेयर ग्रोथ चाहते हैं, तो इस तेल को सप्ताह में एक से दो बार जरूर लगाएं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस का हेयर ऑयल कैसे बनाएं?
-करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस का हेयर ऑयल बनाना बेहद आसान है।
-इसके लिए आप करी पत्तों को धो लें।
-अब नारियल के तेल में करी पत्ते, मेथी के बीज और प्याज का रस मिलाएं।
-इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पका लें।
-फिर ठंडा होने दें और छानकर एक कटोरी में निकाल लें।
-अब इस तेल का इस्तेमाल आप अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं।
आप भी बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए करी पत्ता, मेथी और प्याज के रस से बना हेयर ऑयल लगा सकते हैं। इस ऑयल से सप्ताह में 1-2 बार सिर की मालिश जरूर करें।
Leave A Comment