बहुत महंगी बिकती है ये दुर्लभ सब्जी कटरुआ, जानें इसे खाने के फायदे
कटरुआ की सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है। यह काफी महंगा बिकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण लोग इसे खूब पसंद करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कटरुआ की सब्जी खाने के फायदे। बारिश के मौसम में यह बाजार में बिकने के लिए पहुंचता है।
कटरुआ की सब्जी खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
1. कटरुआ की सब्जी में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है।
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए कटरुआ की सब्जी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
3. हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए भी कटरुआ की सब्जी बहुत फायदेमंद होती है।
4. शारीरिक कमजोरी और सुस्ती को दूर करने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।
कैसे बनाते हैं कटरुआ की सब्जी?
कटरुआ की सब्जी जमीन से निकलती है, इसलिए इसमें गंदगी और मिट्टी लगी रहती है। इसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद टुकड़ों में काटकर काफी मसालों के साथ बनाया जाता है। बनाने से पहले इसे उबाल लेने से ज्यादा फायदा मिलता है। इस सब्जी को बनाने में गरम मसाले और प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। वेज खाने वाले लोगों को यह सब्जी खूब पसंद आती है। स्वादिष्ट होने के साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।







.jpg)

Leave A Comment