ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह खाली पेट गुलकंद खाने से पाचन बेहतर रहता है

  स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पादर्थों का सेवन करना जरूरी है। किसी भी चीज को खाने का फायदा तभी होता है, जब आप उसे सही तरह से खाते हैं। कई ऐसे खाद्य पदार्थ है, जिसे खाली पेट न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वो आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। जबकि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से आपके शरीर को कई स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं। आयुर्वेद में गुलकंद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो आपके सेहत के लिए लाभकारी होता है।  

क्या आप खाली पेट गुलकंद खा सकते हैं?
गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बना एक आयुर्वेदिक व्यंजन है, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गुलकंद का सेवन आप दिन के किसी भी समय कर सकते हैं, खाना खाने से पहले या खाना खाने के साथ अक्सर लोग गुलकंद खाते हैं। गुलकंद पाचन के लिए भी बेहतर होता है, ऐसे में सुबह खाली पेट गुलकंद का सेवन आपके लिए फायदेमंद और सुरक्षित होता है। सुबह खाली पेट गुलकंद खाने से आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। 
 गुलकंद का सेवन कैसे करें?
आप रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच गुलकंद खा सकते हैं। आप गुलकंद को बिना पानी या फिर पानी के साथ भी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट गुलकंद खाने से पाचन को बढ़ावा मिलता है, और पूरे दिन आपके शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के दिनों में खासकर सुबह खाली पेट गुलकंद खाना फायदेमंद होता है। एक चम्मच गुलकंद को आप एक गिलास दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं। गर्मियों के दिनों में लू लगने के कारण सेहत पर होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी गुलकंद फायदेमंद है। 
 गुलकंद के फायदेे क्या है?
गुलकंद में कैलोरी की मात्रा कम होती है और विटामिन ए, सी, ई और बी6 जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है, जिससे अपच और एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिल सकती है। गुलकंद के ठंडक देने वाले गुण गर्मी से होने वाली बीमारियों या मुंह के छालों से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतरीन रेमेडी के रूप में काम करता है। 
 आप अपनी डाइट में गुलकंद खाली पेट शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को अपनी डाइट में गुलकंद शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english