एक दिन में कितनी बार फल खाने चाहिए?
कुछ लोग डाइट फॉलो करने के दौरान फल ज्यादा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक दिन में कितने फल खाने चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक डेली डाइट में फ्रूटस को शामिल करना बहुत जरूरी है। फलों में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। डाइट एक्सपर्ट्स ज्यादातर मिड डे स्नैक्स में फल खाने की सलाह देते हैं। यानी आपको नाश्ते के बाद और लंच से पहले फल खाना होता है। लेकिन वहीं कई लोग इन्हें लंच या डिनर में खाते हैं। डाइट प्लान फॉलो करने के दौरान लोग फल ज्यादा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक दिन में कितने फल खाने चाहिए? साथ ही, फल खाने का सही समय क्या है?
एक दिन में कितने फल खा सकते हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक एक दिन में एक से ज्यादा फल खा सकते हैं। यह निर्भर करता है कि आप फ्रूटस कब खा सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्या में अगर आप लाइट मील के लिए फल खा रहे हैं, तो आप नाश्ते या लंच में फल खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है या वेट लॉस डाइट पर है, तो आपको डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही फलों की मात्रा निर्धारित करनी चाहिए।
किस समय फल खाना अवॉइड करना चाहिए?
अगर आप डिनर में फल खाना चाहते हैं, तो आपको अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि डिनर में फल खाने से डाइजेशन स्लो हो सकता है। अगर आप ब्रेकफास्ट या लंच में फल खाते हैं, तो आपके लिए फायदेमंद होगा। खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ फल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपको अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको फलों की मात्रा और खाने का समय अपने डॉक्टर की सलाह पर निर्धारित करनी चाहिए। क्योंकि फलों में मौजूद नेचुरल शुगर ब्लड में शुगर इंबैलेंस कर सकती है।
-नाश्ते के बाद और लंच से पहले भूख लगने पर आपको फल खाना चाहिए। इससे फल जल्दी पच जाते हैं।
-नाश्ते या लंच में आप फलों की चाट बनाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को अलग-अलग फलों के पोषक तत्व मिलेंगे।
-ध्यान रखें अगर आप मील में फल खा रहे हैं, तो आप आधी प्लेट ही फल खाएं।
-फलों में मौजूद पोषक तत्व हमें हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा फल खाते हैं, तो पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है।
-अगर आपको मीठे की क्रेविंग होती हैं, तो ऐसे में आप कोई एक फल खा सकते हैं। इससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक करने से भी बच जाएंगे।
-आप शाम के दौरान भूख लगने पर भी फल खा सकते हैं। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और इसके पोषक तत्व भी मिलेंगे।
Leave A Comment