रोजाना त्रिफला के पानी से आंखें धोने के फायदे
आज के जमाने में लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर बिताने के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। स्क्रीन टाइम ज्यादा होने की वजह से आंखों में खुजली, जलन और रैशेज दानों की समस्या होती है। आंखों की परेशानियों से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाएं और आई ड्रॉप का ऑप्शन अपनाते हैं। लेकिन आज भी आयुर्वेद में आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्राकृतिक औषधि का इस्तेमाल किया जाता है। आंखों की परेशानियों के लिए आयुर्वेद में त्रिफला के पानी को प्रभावी माना गया है। त्रिफला आयुर्वेद की एक औषधि है, जो तीन प्रमुख फल आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलाकर बनती है। त्रिफला के पानी नियमित रूप से आंखों की सफाई के लिए उपयोग किया जाए, तो यह आंखों को स्वस्थ और ताजगी भरा बनाए रखता है। आइए जानते हैं त्रिफला के पानी से आंख धोने के फायदों के बारे में।
1. दृष्टि को सुधारने में मददगार
त्रिफला में मौजूद पोषक तत्व आंखों की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखें धोने से धुंधलापन और आंखों की कमजोरी की तमाम परेशानियों से राहत मिलती है। जिन लोगों को अक्सर आंखों में दर्द रहता है, उनके लिए भी त्रिफला का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
2. संक्रमण से करें बचाव
त्रिफला में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो लंबे समय तक स्क्रीन देखने और प्रदूषण के कारण होने वाले आंखों के संक्रमण से बचाव करते हैं। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से खुजली और लालिमा को कम किया जा सकता है।
3. आंखों के तनाव को करें कम
आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखों पर तनाव पड़ना एक आम बात है। त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से तनाव कम होता है। त्रिफला के पानी के पोषक तत्व आंखों को आराम महसूस करवाते हैं, जिससे कई परेशानियों से राहत मिलती है।
4. आंखों की चमक बढ़ाएं
त्रिफला के पानी से नियमित तौर पर सफाई करने से, यह आंखों को प्राकृतिक रूप से साफ और सुंदर बनाने में मदद करता है। साथ ही, आंखों की खुजली को भी दूर करता है।
5. आंखों की सूजन को करता है कम
रात में नींद पूरी न होने या तनाव के कारण आंखों के नीचे सूजन की समस्या होना एक आम बात है। आंखों की सूजन को कम करने में भी त्रिफला का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
त्रिफला का पानी कैसे तैयार करें?
1 चम्मच त्रिफला पाउडर लें। इसे 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छान लें और आंखों को धोने के लिए इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
त्रिफला का पानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना त्रिफला के पानी से आंखों को धोने से किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं होती है। लेकिन ध्यान रहे जिन लोगों को आंखों से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है या वो देखने के लिए किसी चश्मे या लेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो त्रिफला के पानी का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Leave A Comment