ब्रेकिंग न्यूज़

रात में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है कई बीमारियों का खतरा

अच्छी सेहत का सबसे पहला नियम यही है कि आपका खानपान अच्छा हो। रोजाना यदि आप थोड़े बहुत वर्कआउट के साथ एक अच्छा संतुलित आहार ले रहे हैं, तो कई लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों का खतरा तो यूं ही टल जाता है। हालांकि खाने में क्या खा रहे हैं, इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि कब खा रहे हैं। मॉडर्न साइंस हो या आयुर्वेद, दोनों ही इस बात से सहमत हैं कि खाना खाने का सही समय बहुत ज्यादा मायने रखता है। ऐसी ही कुछ चीजें हैं जो आपको रात के समय खाने से बचना चाहिए। अगर आप रात में इन फूड्स को खाते हैं, तो ये कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। इन्हें खाने से पाचन संबधी बीमारियों के साथ कई और हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रात में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
ठंडी तासीर वाली चीजें ना खाएं
रात में सोने से पहले आपको ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। दही, चावल, तरबूज, गन्ने का जूस, अनानास और ऐसी कई चीजें हैं जिनकी तासीर काफी ठंडी होती है। रात में इन चीजों को खाने से कफ की समस्या हो सकती है, जिसके चलते बलगम, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि जिन लोगों को किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी हुई परेशानी नहीं है वो गर्म चावल खा सकते हैं।
ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना खाने से बचें
यूं तो आपको नॉर्मली ही ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए लेकिन रात के समय तो खासतौर से ऐसा खाने से बचें। रात के समय ऐसा खाना खाने से पाचन से जुड़ी हुई समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा जब आप ज्यादा ऑयली और मसालेदार भोजन कर के सो जाते हैं, तो मोटापे का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों के होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
ना खाएं ज्यादा स्टार्च या कार्ब रिच फूड
रात के समय आपको ज्यादा स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट वाले फूड खाने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होता है। दरअसल कार्ब्स मेटाबॉलाइज हो कर शुगर में कन्वर्ट होते हैं, जो तेजी से आपका वजन बढ़ा सकते है। इसके अलावा ये पचाने में भी पाचन संबंधी परेशानियां भी पैदा कर सकते हैं। जिसका असर आपकी स्लीप साइकिल और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ सकता है।
ज्यादा पानी वाली चीजें खाने से करें परहेज
रात के समय आपको ज्यादा पानी वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। ये चीजों यूं तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं लेकिन रात के समय इन्हें खाने से ज्यादा नुकसान होता है। तरबूज, नारियल पानी, खरबूजा, नींबू पानी, दही, लस्सी आदि ऐसी ही कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको रात में नहीं लेना चाहिए। रात में इनका सेवन करने से गैस, पेट फूलना, ज्यादा यूरिन आना और यहां तक कि प्रोस्टेट ग्लैंड से जुड़ी हुई परेशानियां भी हो सकती हैं।
हेवी फूड्स से करें परहेज
एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात के समय हमेशा हल्का और सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। ऐसे में किसी भी तरह के हेवी फूड्स खाने से बचें। कुछ दालें और अनाज ऐसे हैं, जो बहुत देर में पचते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो चीज ज्यादा देर में उगती है, उसे पचाने में भी ज्यादा समय लगता है। कुछ सब्जियां और साग भी ऐसे हैं, जिन्हें पचाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में रात के समय इस तरह की भारी-भरकम चीजें खाने से परहेज करें। इन्हें खाने से आपकी नींद, पाचन और ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english