वजन घटाने के लिए रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन
आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज के समय में अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में, अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में वर्कआउट करते हैं। लेकिन अगर आप अपने बिजी शेड्यूल के कारण जिम नहीं का पा रहे हैं, तो घर पर ही कुछ योगासन कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से -
त्रिकोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए। अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं।
भुजंगासन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
हलासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं।अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए ले जाएं।फिर धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।इस स्थिति में 30 सेकंड के लिए रहें।फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
नौकासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
धनुरासन
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।इस आसन को आप 3 से 5 बार कर सकते हैं।
Leave A Comment