खीरे की कड़वाहट कहीं बन जाए जहर!
भारतीय खाने में खीरा सबका पसंदीदा आहार होता है। यह सलाद के रूप में अक्सर सर्व किया जाता है। हालांकि, कई बार लोग खीरे को ऐसे ही नमक लगाकर खा लेते हैं। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा होती है, जो कि सेहत के लिए बहुत फायदा पहुंचाता है। अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो खीरे का सेवन करें। कई बार होता है कि आप बाजार से खीरा लाते हैं और वह कड़वा निकल जाता है। ऐसे में आप उसको फेंकने की बजाय खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं कि कड़वा खीरा खा लेते हैं, तो यह आपके लिए जहर बन सकता है। इसके अलावा, खीरे के कड़वे होने के कारण टेट्रसाइक्लिक ट्राइटरपिनपॉइड यौगिक भी होते हैं। जब आप कड़वा खीरा खाते हैं, तो आपके शरीर में इन यौगिकों की मात्रा भी बढ़ जाती है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
कड़वा खीरा खाने से सेहत को होने वाले नुकसान
-कड़वे खीरे खाने से मतली, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर पूरा खीरा कड़वा है तो इसे न खाएं।
-कड़वा खीरा खाने की वजह से सूजन, गैस और दस्त की समस्याएं भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे खाने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या भी हो सकती
-कड़वा खीरा खाने से आपको चक्कर भी आ सकते हैं।
-यहां तक कि कड़वा खीरा भी आपकी आंत को नुकसान पहुंचा सकता है।
-कुकुर्बिटासिन एक ऐसा यौगिक है, अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
कड़वा खीरा खाने से कैसे बचें-
1. आपको खीरा चेक करके ही पूरा खाना चाहिए। शुरुआत में थोड़ा चखें, और अगर कड़वा लगे तो पूरा न खाएं।
2. ताजे खीरे खाएं। बासी खीरे न खाएं और नए और ताजे खीरे खाएं।
3. उगाने के तरीकों पर ध्यान दें। अगर आप खुद खीरा उगा रहे हैं तो उन्हें सही तरीके से उगाएं।
4. अच्छे खीरे चुनें। जिन खीरों में कुकुर्बिटासिन की मात्रा कम हो, उन खीरों को ही खाएं।



.jpg)



.jpg)

Leave A Comment