रोजाना 1 छुहारा खाने से क्या होता है?
छुहारा एक ड्राई फ्रूट है। छुहारा को मुख्य रूप से खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। खजूर में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके साथ ही, खजूर विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज और सेलेनियम का भी एक अच्छा सोर्स है। छुहारे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। अगर आप नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों को दूर करता है। छुहारा हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करता है। छुहारा खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।
सर्दी के मौसम में भारत में बड़ी मात्रा में छुहारे का सेवन किया जाता है। लोग अपनी सुविधानुसार दूध के साथ भिगोकर और अपनी सुविधानुसार खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सिर्फ 1 छुहारा खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। जानते हैं रोजाना 1 छुहारा खाने के फायदे और नुकसान ...
छुहारे की न्यूट्रिशनल वैल्यू-
100 ग्राम छुहारे में 220 कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट - 75 ग्राम, कैल्शियम - 39 मिलीग्राम, मैग्नीशियम - 43 मिलीग्राम, विटामिन B6 – 0.2 मिलीग्राम, आयरन- 1 मिलीग्राम और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
रोजाना 1 छुहारा खाने के फायदे-
1. हड्डियों को मजबूत बनाता है: छुहारा में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। रोजाना सिर्फ 1 छुहारा खाने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती है। इससे हड्डियों का दर्द, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
2. एनीमिया को दूर करता है : छुहारे में आयरन और फोलिक एसिड होता है। रोजाना 1 छुहारा खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। आसान भाषा में कहें तो छुहारा शरीर में खून की कमी को दूर करता है। रोजाना 1 छुहारा खाने से एनीमिया दूर होती है और शारीरिक थकान भी कम होती है।
3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक : छुहारे में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। छुहारा बढ़ती उम्र में होने वाली मोतियाबिंद की परेशानी को दूर करता है।
4. इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है : छुहारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। बदलते मौसम और सर्दियों में रोजाना एक छुहारा खाया जाए, तो ये सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव करता है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद : छुहारे में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रोजाना 1 छुहारा खाने से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। इससे त्वचा पर होने वाली झाइयां और झुर्रियां कम होती हैं। छुहारा स्कैल्प को पोषण देकर बालों का झड़ना व गिरना रोकते हैं।
छुहारा खाने का सही तरीका
-छुहारा को आप अपनी सुविधा के अनुसार खा सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे बताए गए तरीके से भी छुहारा खा सकते हैं।
-दूध के साथ छुहारा- रात को 1 छुहारे को दूध में भिगोकर सुबह गर्म करके खाया जा सकता है।
-भीगा हुआ छुहारा- 1 छुहारा रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
छुहारा खाने का सही समय
-सुबह खाली पेट 1 छुहारा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
-सर्दियों में रात को दूध के साथ छुहारा खाने से बीमारियों से बचाव होता है।
रोजाना छुहारा खाने से संभावित नुकसान-
-दिन में 1 पीस से ज्यादा छुहारा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा छुहारा खाने से पेट में गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
-ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे मुंह के छाले और शरीर के विभिन्न अंगों पर दानों की परेशानी होती है।
-रोजाना 1 छुहारा खाना वजन बढ़ाने वालों के लिए अच्छा है, लेकिन जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।







.jpg)

Leave A Comment