भूख नहीं लगती? तो अपनाएं ये नेचरल तरीका
कई लोगों को अक्सर ये शिकायत होती है कि उन्हें भूख नहीं लगती है। भूख न लगने की समस्या बढ़ती उम्र के बच्चों में ज्यादा देखी गई है, वे अपने कामकाज मे इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल ही जाते हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में भूख बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो भूख को इंस्टेंट तो बढ़ाती है, लेकिन इससे स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। इसलिए इन दवाइयों का सहारा लेने के बजाय घरेलू उपायों से भूख को बढ़ाएं।
1. धनिया की पत्तियों से बढ़ाएं भूख
धनिया के बीज का इस्तेमाल करके भूख को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे धो लें। अब इसे धूप मेंं सुखाएं। इसके बाद इसे भून लें। भूने हुए धनिया में काली मिर्च, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर इसे थोड़ी देर के लिए चबाएं। इसे चबाने से भूख कंट्रोल होगी।
2. धनियां की पत्तियों से बढ़ाएं भूख
धनिये की पत्तियों से तैयार काढ़े का सेवन कर आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े से आपकी आंतों का रोग ठीक होता है। इस काढ़े से पित्त दोष के साथ-साथ विकास जैसी परेशानी दूर होती है। साथ ही गले में होने वाली जलन और उल्टी की समस्या से राहत मिलता है। इस काढ़े को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बर्तन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें धनियां की कुछ पत्तियों को डालें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। इसके बाद पानी को एक कप में छान लें। अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर और अजवाइन पाउडर मिलाकर पिएं। इससे आपकी भूख बढ़ेगी।
3. धनिया काढ़ा, चीनी और दूध
धनिया से तैयार काढ़े में दूध और चीनी को मिक्स करके भी भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े को पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही इससे आपका भूख भी बढ़ता है।
4. धनिया और सौंठ चूर्ण
धनिया, लौंग और सौंठ से तैयार चूर्ण का सेवन कर पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। पाचन क्रिया दुरुस्त होने से भूख लगती है। इस चूर्ण को तैयार करने के लिए धनिया, लौंग और सौंठ को बराबर मात्रा में ले लें। अब इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद सुबह-शाम 2-2 ग्राम गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।
5. अजवाइन का पानी
अजवाइन के पानी का सेवन करके भी भूख बढ़ती है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इस पानी को गुनगुना करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें। 1 सप्ताह लगातार इस पानी का सेवन करने से भूख बढ़ेगी। साथ ही पाचन भी दुरुस्त होगा।
6. आंवला जूस से बढ़ाएं भूख
आंवला ना सिर्फ पाचन को दुरुस्त करने में मददगार होता है, बल्कि इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। इसके लिए बाजार से लाए आंवले के जूस में 20 से 30 मिली आंवले के रस में 1 कप पानी मिक्स करके पीना है। नियमित रूप से सुबह इस पानी का सेवन करने से ना सिर्फ भूख बढ़ेगी, बल्कि इससे आपका वजन भी घटेगा। साथ ही इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में भी आंवले का जूस कारगर होता है।
Leave A Comment