नाक बहने के पीछे होते हैं ये कारण... कैसे करें बचाव
किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम होना एक आम सी बात है। नाक में बलगम बढ़ जाने से यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। बलगम के कारण शरीर सर्दी जुकाम, एलर्जी, फ्लू वायरस आदि परेशानियों का शिकार हो सकता है। सामान्य कारणों की बात करें तो सर्दी जुकाम मौसम बदलने के कारण या साइनस संक्रमण के कारण या किसी एलर्जी के कारण होते हैं। वही लक्षणों में गले में दर्द, खांसी आदि आते हैं। लेकिन इससे अलग कुछ और भी कारण और लक्षण हैं जिनके बारे में जानना और समझना जरूरी है।
नाक बहने के पीछे कारण
बता दें कि सामान्य लक्षणों के बारे में तो हमने ऊपर बताया लेकिन कुछ ऐसे लक्षण भी हैं जो बहती नाक का कारण बनते हैं-
1 - सूखी हवा के कारण व्यक्ति की नाक बहने लगती है।
2 - जो लोग तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करते हैं उन लोगों में भी यह समस्या देखी जाती है।
3 - सिर दर्द से परेशान लोग अक्सर नाक बहने की समस्या से भी परेशान होते हैं।
4 - मौसम में अचानक परिवर्तन आने के दौरान की समस्या देखी गई है।
5 - जब कोई व्यक्ति नाक में इस्तेमाल करने वाले स्प्रे का अधिक प्रयोग करता है तब भी समस्या होती है।
6 - कुछ दवाओं के सेवन करने से व्यक्ति को दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। उन दुष्परिणामों में नाक का बहना भी आता है।
7 - अस्थमा यानी दमा की समस्या के कारण भी नाक बहनी शुरू हो जाती है।
8 - किसी व्यक्ति की नाक में कुछ फस जाता है या अटक जाता है तब भी यह समस्या हो जाती है।
9 - हार्मोन परिवर्तन के दौरान नाक बहना स्वभाविक है।
10 - सर्दी जुकाम के कारण नाक बहना एक आम लक्षण होता है। जो हर व्यक्ति में देखा गया है। इसके जरिए शरीर में जमा बलगम बाहर आता है।
11 - कभी-कभी तो बलगम नाक के माध्यम से बाहर आता है तो कुछ परिस्थितियां ऐसी भी बन जाती हैं जब बलगम गले में जाता है। ये बलगम गाढ़ा होता है।
12 - जो लोग साइनस के शिकार होते हैं उनकी नाक के मार्ग में दर्द, सूजन और जलन पैदा हो जाती है। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है और व्यक्ति के शरीर में बलगम बनने लगती है इस कारण नाक बहने की समस्या पैदा हो जाती है।
13 - एलर्जी के कारण भी व्यक्ति को नाक बहने की समस्या हो सकती है। जिन लोगों के घर में पशु होते हैं या वे हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं तब उन्हें एलर्जी महसूस होती है और नाक बहना शुरू हो जाती है।
नाक बहने से बचाव
- अपने आहार में विटामिन सी का सेवन करें।
- गर्म चाय नाक बहने की समस्या को दूर कर सकती है। ऐसे में आप गर्म चाय का सेवन करें। इसके लिए आप गर्म चाय में कुछ जड़ी बूटियों को जैसे- अदरक, पुदीना, कैमोमाइल आदि को जोड़ सकते हैं।
- नमक के पानी से बहती नाक को रोका जा सकता है। बता दें कि नमक शरीर में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आप गर्म पानी में नमक को मिलाएं और ड्रॉपर की मदद से नाक में डालें। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।
-लाल मिर्च एंटीहिस्टामाइन के रूप में काम करती है ऐसे में इसके सेवन से ना केवल बलगम निकलती है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाती है। ऐसे में अपनी डाइट में लाल मिर्च को जोड़ें।
Leave A Comment