घी और पानी के मिश्रण से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें सेवन का तरीका
क्या आप भी लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं? दरअसल, आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोग बीमार रहते हैं। लोगों में लाइफस्टाइल डिजीस बढऩे लगे हैं। इन्हीं में से एक है कब्ज की समस्या । इसके उपचार के लिए आप गुनगुने या गर्म पानी और घी का मिश्रण उपयोग में ला सकते हैं। घी को कब्ज दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है। आप चाहें तो नियमित रूप से खाली पेट घी का सेवन करके कब्ज की दिक्कत ठीक कर सकते हैं। घी शरीर में चिकनाई लाता है, जिससे आंतों में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता है। यह शरीर की सफाई करने में बेहद उपयोगी होता है। घी को कब्ज की समस्या दूर या ठीक करने के लिए एक बेहतरीन दवा माना जाता है। इसमें बायट्रिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो कब्ज को दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। घी के सेवन से पेट के सभी रोग दूर होते हैं। यह पेट दर्द, ब्लोटिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है। साथ ही घी में मौजूद बायट्रिक एसिड मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है।
घी में मौजूद पोषक तत्व
कैल्शियम, मिनरल्स, पोटैशियम , एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन ए , विटामिन डी , विटामिन के, फॉस्फोरस, फैटी एसिड , बायट्रिक एसिड।
कैसे करें सेवन
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप गुनगुना पानी और घी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाएं। इसे रोज सुबह खाली पेट पी लें। इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। घी पेट से सारी गंदगी निकालने में सहायक होता है। इसके सेवन से मल त्याग में आसानी होती है और शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
घी के अन्य फायदे
-अगर आप रोजाना गर्म पानी के साथ घी का सेवन करते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सकती है। लेकिन कब्ज के साथ ही घी और पानी लेने से आपको कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
-घी आंतों के मेटाबॉलिक में सुधार करता है। घी से स्वास्थ्य को बेहद लाभ मिलते हैं।
-घी में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
-घी कब्ज या पेट के रोगों को दूर कर मन और दिमाग को शांत करता है, जिससे नींद काफी अच्छी आती है।
-घी वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है।
गर्म पानी में घी मिलाकर लेने से डायबिटीज रोगियों को भी लाभ मिलता है।
-त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में घी मददगार होता है।







.jpg)

Leave A Comment