स्वादिष्ट और फायदेमंद होती है गुड़ की रोटी, जानें कैसे बनाएं....
गुड़ हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है। शहर से लेकर गांव तक गुड़ को अलग-अलग व्यंजनों में कई ढंग से इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ की मीठी खुशबू और लाजवाब स्वाद से कई उम्दा व्यंजन तैयार किए जाते हैं जिनमें से एक है गुड़ की रोटी। पुराने जमाने में घरों में सुबह-सुबह गुड़ की रोटी बना करती थी। गुड़ की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी सेहतमंद भी है। गुड़ की रोटी में विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी3 और अन्य जरूरी पोषक तत्व जैसे मैगनिशियम, सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। आइये जानें इसे कैसे बनाते हैं।
गुड़ की रोटी कैसे बनाएं?
सामग्री: गुड़, आटा, सौंफ, घी, पानी
विधि-
- एक बर्तन में गुड़ का पाउडर और आधा कप पानी लें।
-दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और घुल जाने तक अलग रख दें।
-अलग बर्तन में आटा लें, आप होल ग्रेन आटा भी ले सकते हैं।
-आटे में घी और सौंफ, गुड़ पानी डालकर उसे माढ़ लें।
-आटे को अच्छी तरह से चिकना होने तक गूंथें।
-अब चकले पर आटे की लोई रखकर उसे हाथ से चिपटा करें।
-आपकी रोटी भरवां पराठे से थोड़ी मोटी बनेगी।
-इसके बाद तवे पर रोटी डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
-गुड़ की रोटी तैयार है, आप इसे दही या सादा खा सकते हैं।
गुड़ की रोटी से मिलने वाले पोषक तत्व
गुड़ की रोटी बच्चे या बड़े कोई भी खा सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से रिकवर कर रहे हैं तो आप भी गुड़ की रोटी खा सकते हैं। गुड़ की रोटी में करीब 65 प्रतिशत विटामिन बी1, 60 प्रतिशत बी2, करीब 49 प्रतिशत विटामिन बी6, 80 प्रतिशत पोटैशियम, 33 प्रतिशत कॉब्र्स की मात्रा होती है। इसके अलावा गुड़ की रोटी में फाइबर, प्रोटीन, सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्निशियम, आयरन, विटामिन बी9 आदि मौजूद होते हैं।
ठंडक आने से पहले के मौसम में वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है ऐसे में आपको गुड़ की रोटी का सेवन करना चाहिए जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
बहुत से लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज की समस्या, गैस, जलन आदि की शिकायत होती हैं, इन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको गुड़ की रोटी का सेवन जरूर करना चाहिए इससे पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।
गुड़, रिफाइंड शुगर से कई गुना ज्यादा सेहतमंद होता है, जो लोग डाइट फॉलो करते हैं या वजन कम कर रहे हैं वो इस रोटी को दिन में एक बार खा सकते हैं तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। गुड़ की रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा। गुड़ की रोटी को आप दिन में दो से ज्यादा न खाएं।



.jpg)



.jpg)

Leave A Comment