एक्टर राम कपूर ने कैसे घटाया अपना 30 किलो वजन
एकता कपूर के सीरियल कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं , के गोलू-मोलू अभिनेता राम कपूर काफी दिनों से नजर नहीं आ रहे थे। दरअसल वे वजन कम करने के अभियान में जुटे हुए थे और अब उन्होंने अपने नए अवतार की जो तस्वीर शेयर की है, उससे लोग चौंक गए हैं। अब वे काफी स्लिम फिट बन गए हैं।
45 साल के राम कपूर इस समय अपना वजन कम करने को लेकर काफी चर्चा में हैं। इंडियन टेलीविजन और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो निश्चय ही किसी को भी आश्चर्य में डालने वाली हैं। लोग उनकी मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइये जानें उन्होंने किसतरह से अपना करीब 30 किलो वजन कम किया है।
राम कपूर का वर्कआउट रूटीन
राम कपूर सुबह जल्दी उठ जाते हैं और उसके बाद वह सीधे जिम जाते हैं। वह जिम जाने से पहले कुछ भी नहीं खाते हैं, जिम में वह सुबह हैवी वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा वह रात में सोने से पहले कुछ कॉर्डियो एक्सरसाइज कर जमकर पसीना बहाते हैं।
राम कपूर का डाइट प्लान
राम 16 घंटों तक कुछ भी नहीं खाते हैं और अपनी कैलोरी काउंट पर सख्ती से निगाह रखते हैं। फैटी से स्लिम होने के लिए राम रूक-रूककर उपवास करते रहे। निर्विवाद के लिए, रूक-रूककर उपवास डाइटिंग का एक तरीका है जो आपके भोजन करने के समय को प्रतिबंधित करता है।
ये डाइट क्या खाएं या क्या नहीं खाएं पर कभी भी जोर नहीं देती, बल्कि इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाता है कि उपवास की अवधि के दौरान आपको कब, कितना और क्या खाना चाहिए। लेकिन विशेषज्ञों का सुझाव है कि इसमें आप पानी, कॉफी, चाय आदि पी सकते हैं। अभिनेता राम 16/8 इंटरमिटेड फास्टिंग शेड्यूल को फॉलो करते हैं। जहां हर दिन 16 घंटे उपवास रहा जाता है और केवल दोपहर और शाम (7-8 बजे तक) के बीच ही डाइट ली जाती है। राम की कड़ी मेहनत और समर्पण ने निश्चित रूप से उन्हें फायदा पहुंचाया है। उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है और वह इंस्टाग्राम पर अपने नए सुडौल शरीर को दिखा रहे हैं।
राम ने एक के बाद एक खींची गई सेल्फी में अपने नए पतले-दुबले लुक और पहले के मुकाबले अपनी सेक्सी फिजीक को दिखाया है। इन सेल्फी में उनका लुक पूरे तरीके से बदला दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने इन तस्वीरों में फ्रेंच दाढ़ी रखी हुई है, जो उन्हें और हॉट लुक दे रही है। उन्होंने अपनी बॉडी में आई इस बेमिसाल अंतर वाली तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, वॉस अप पीप्स, लॉन्ग टाइम नो सी।
Leave A Comment