ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार....फूल सप्लाई कर लौट रहे 2 दोस्तों की मौत
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक कार घुस गई। कार में बैठे दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई ले जाया गया। यहां दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मामले की शिकायत मृतकों के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं
समालखा थाना पुलिस ने बताया कि वह गांव नाहल, जिला गाजियाबाद, यूपी का रहने वाला है। उसका छोटा भाई शोएब (24) था। जो 10 नवंबर को अपनी ईको में अपने दोस्त आरजू (17) के साथ अंबाला गया था। दोनों दोस्त फूल सप्लाई का काम करते थे। दोनों ही दिल्ली की आजाद नगर मंडी से फूल लेकर अंबाला व अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। इसी सिलसिले में दोनों 10 नवंबर को भी दिल्ली से फूल लेकर अंबाला गए थे। वहां फूल सप्लाई करने के बाद वे वापस घर गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में समालखा में नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो वहां पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ उनके आगे आया और अचानक ब्रेक लगा दी। ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली भी जुड़ी हुई थी।
अचानक ब्रेक लगाए जाने से ईको चालक शोएब संतुलन खो बैठा और उनकी कार पीछे से ट्रॉली में जा घुसी। जिससे दोनों दोस्तों को गंभीर चोट लगी। दोनों को वहां से समालखा सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Leave A Comment