भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज श्रीहरिकोटा से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान एस एस एल वी डी-2 का सफल प्रक्षेपण किया
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो प्रमुख, एस सोमनाथ ने कहा है कि यह संगठन ध्रुवीय उपग्रह लांच व्हीकल- PSLV और लघु उपग्रह लांच व्हीकल- SSLV का इस वर्ष प्रेक्षपण करेगा। वे आज सुबह SSLV D2 का सफल प्रक्षेपण और तीन उपग्रहों का निश्चित कक्षा में भेजे जाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पिछले वर्ष पहले SSLV D-1 मिशन के दौरान आई प्रारंभिक बाधा का उल्लेख करते हुए श्री सोमानाथन ने कहा कि यह एक मामूली बाधा थी जिसके बाद सुधारात्मक कार्य किया गया और सभी खामियों को दूर करने के लिए जांच की गई थी।
उन्होंने सभी बालिका विद्यार्थियों को आजादी सैट (SAT) सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के लिए बधाई दी। इसरो प्रमुख ने बताया कि अंतरिक्ष संगठन इस वर्ष नए केंद्र में वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसरो, ब्रिटेन स्थित वनवेब के 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।
श्री सोमानाथ के अनुसार इसरो के पुन: उपयोग वाले लांच व्हीकल के उतरने के अनुभव को आगे ले जाया जाएगा और वर्ष के अंत में भारत और अमरीका की संयुक्त परियोजना के निसार उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन निदेशक एस विनोद ने कहा कि SSLV इंडिया एक नया उपग्रह प्रक्षेपण व्हीकल है। उन्होंने यह भी कहा कि SSLV इसरो की नई संपदा बन गया है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment