ब्रेकिंग न्यूज़

प्रमोद भगत ने एसएल3 स्वर्ण जीता, रिकॉर्ड छठा विश्व खिताब अपने नाम किया

मनामा.  भारत के प्रमोद भगत ने शनिवार को यहां बीडब्ल्यूएफ पैरा विश्व चैंपियनशिप में इंडोनेशिया के मोहम्मद अल इमरान पर सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज करते हुए पुरुषों के एसएल3 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सैंतीस वर्षीय भगत ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को 21-12, 21-18 से हराकर विश्व चैंपियनशिप में लगातार चौथा एकल स्वर्ण और इस वर्ग में कुल मिलाकर छठा विश्व खिताब जीता। यह जीत एसएल3 वर्ग में भगत के दबदबे को दर्शाती है। एसएल3 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में गंभीर दिव्यांगता होती है। भगत को पाच साल की उम्र में पोलियो हो गया था। उन्होंने 2009, 2015, 2019, 2022 और 2024 में विश्व चैंपियनशिप एकल स्वर्ण पदक जीते थे। शनिवार की इस जीत से उन्होंने चीन के दिग्गज लिन डैन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने सक्षम (एबल बॉडी) बैडमिंटन में पुरुष एकल के पांच विश्व खिताब जीते हैं। इस तरह भगत विश्व चैंपियनशिप इतिहास में खेल के सबसे सफल एकल खिलाड़ी बन गए। यह जीत भगत के लिए शानदार वापसी भी साबित हुई क्योंकि उन पर बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के डोपिंग रोधी के अपने स्थल की जानकारी देने वाले (वेयरअबाउट्स) नियम के उल्लंघन के कारण 18 महीने का निलंबन लगा था जिसकी वजह से वह 2024 पेरिस पैरालंपिक में भाग नहीं ले सके थे। बाद में भगत ने सुकांत कदम के साथ मिलकर पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 का खिताब जीता जिसमें उन्होंने फाइनल में हमवतन जे दिल्ली और एन शिवकुमार को 21-19, 21-16 से शिकस्त दी। शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में नियंत्रण रखते हुए भगत के लिए दूसरा स्वर्ण तय किया।
अन्य नतीजों में एन शिवकुमार पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीय लुकास माजुर से 12-21, 21-19, 14-21 से हारकर उप विजेता रहे। महिला एकल एसयू5 में भारत की शीर्ष वरीय एम रामदास को फाइनल में चीन की यांग किउ शिया से 11-21, 11-21 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शीर्ष वरीयता प्राप्त एन सुमति सिवान भी महिला एकल एसएच6 वर्ग में उपविजेता रहीं। उन्हें तीन गेम के कड़े फाइनल में चीन की ली फेंग से 14-21, 21-12, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english