शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने राष्ट्रीय राजधानी में ‘वॉकथॉन' का आयोजन किया गया
नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए रविवार को दिल्ली में एक ‘मेगा वॉकथॉन' का आयोजन किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘वॉक फॉर हेल्थ' विषय पर आधारित ‘वॉकथॉन' विजय चौक से शुरू हुआ और कर्तव्य पथ, इंडिया गेट होते हुए निर्माण भवन पहुंचा।
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जैसे केंद्र सरकार के अस्पतालों के चिकित्सकों, नर्सों और कर्मचारियों ने भी ‘वॉकथॉन' में भाग लिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देश भर के जिला मुख्यालयों में ‘साइकलैथॉन' (साइकिल यात्रा) भी आयोजित किया गया। ‘साइकलैथॉन' का आयोजन ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत' विषय के तहत किया गया।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment