ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लैंगिक समानता को प्रोत्‍साहित करने के लिए मानसिकता में बदलाव पर बल दिया

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं को पुरुषों के समान न्याय दिलाने के लिए समाज की मानसिकता बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने भारतीय महिलाओं की अदम्य भावना पर हर स्टोरी, माई स्टोरी-व्हाई आई एम होपफुल अबाउट जेंडर जस्टिस शीर्षक से एक लेख लिखा। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के प्रति अंदर तक घर कर चुके पूर्वाग्रहों को पहचान कर उन्हें दूर करने की आवश्यकता है ताकि शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सके। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं, लेकिन महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में यह कदम अपर्याप्त साहित हुए हैं।

 राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने देखा है कि यदि महिलाओं को अवसर दिया जाता है तो अक्सर वे शिक्षा जगत में पुरुषों को पीछे छोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय महिलाओं और समाज की हार न मानने वाली भावना है, जिससे उन्हें विश्वास होता है कि भारत, विश्व में महिलाओं को न्याय दिलाने के मामले में अग्रणी साबित होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाए तो न केवल अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, बल्कि जलवायु से जुड़ी कार्रवाई में भी तेजी आएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यदि महिलाओं को मानवता की प्रगति में बराबर का भागीदार बनाया जाए तो ये दुनिया और भी बहुत बेहतर हो जाएगी, अपने लेख में राष्ट्रपति ने उल्लेख किया है कि महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रहों और प्रतिकूल रीति रिवाजों को कानून के माध्यम से या फिर जागरूकता के जरिए समाप्त किया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में राष्ट्रपति के रूप में उनका चुना जाना महिला सशक्तिकरण गाथा का हिस्सा है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी तक का अमृत काल युवा महिलाओं का है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से आग्रह किया कि वे परिवार, पड़ोस या कार्य स्थल पर बालिका के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बदलाव लाकर उसके आगे बढ़ने के अवसरों में सुधार लाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english