इसरो ने गगनयान मिशन के लिए पैराशूट परीक्षण किया
बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन की तैयारियों के तहत पैराशूट की क्लस्टर तैनाती का अनुकरण करने वाले परीक्षण किए हैं। इसरो ने टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल), चंडीगढ़ में क्लस्टर कॉन्फ़िगरेशन में गगनयान पायलट और एपेक्स कवर सेपरेशन (एसीएस) पैराशूट के 'रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड' के तैनाती के परीक्षण किए। पहले परीक्षण में दो पायलट पैराशूट की क्लस्टर तैनाती का अनुकरण किया गया।
इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘गगनयान मिशन में इन पायलट पैराशूट का इस्तेमाल मुख्य पैराशूट को निकालने और अलग से तैनात करने में किया जाता है।'' दूसरे परीक्षण में दो एसीएस पैराशूट की अधिकतम गतिशील दाब स्थितियों में क्लस्टर तैनाती का अनुकरण किया गया। इसरो ने कहा कि पायलट और एसीएस पैराशूट को एक पायरोटेक्निक मोर्टार उपकरण का इस्तेमाल करते हुए तैनात किया गया। ये परीक्षण एक और तीन मार्च को किये गये।

.jpeg)

.jpg)





.jpg)
Leave A Comment