वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली मजबूत : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत की आर्थिक और बैंकिंग व्यवस्था मजबूत है। कल नई दिल्ली में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सारी उपलब्धियां इसके लोकतंत्र और सांस्थानिक मजूबती की बदौलत ही हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत अभूतपूर्व परिस्थितियों के बीच आगे बढ रहा है और विश्व समुदाय के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के समक्ष आज की चुनौतियां एकदम अलग हैं, क्योंकि आज वैश्विक चुनौतियां बहुत व्यापक और बहु-आयामी प्रकृति की हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत चर्चा का विषय बना हुआ है और यह बात इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है कि पिछले दिनों भारत को भीषण महामारी का सामना करना पडा है और दो संघर्षरत देशों के मामले में भी भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया को भारत पर विश्वास है।
Leave A Comment