युवक ने कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार कर माता-पिता की हत्या की...!, गिरफ्तार
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जाकिर नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में एक युवक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुवारसी थाना क्षेत्र स्थित जाकिर नगर कॉलोनी में आरोपी गुलामुद्दीन नामक 24 वर्षीय युवक ने अपने पिता इसहाक (62) और सौतेली मां शहजादी बेगम (57) की बुधवार देर रात कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। वारदात का एक कथित वीडियो भी सामने आया है।
नैथानी के मुताबिक, दंपति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नैथानी ने बताया कि आरोपी गुलामुद्दीन का अपने माता-पिता से पिछले कुछ दिनों से अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी गुलामुद्दीन को शक था कि उसकी सौतेली मां शहजादी बेगम उसे जहर देकर मार डालने की योजना बना रही है, जिसे लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को भी आरोपी गुलामुद्दीन और शहजादी बेगम के बीच झगड़ा हुआ था।
बहरहाल, पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

.jpeg)
.jpg)






.jpg)
Leave A Comment