ब्रेकिंग न्यूज़

इशान का अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई

 नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदास क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया।इसी के साथ भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह बनाई।

IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए।पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इसके जवाब में 18 ओवर में ऑलआउट हो गई और 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट अपने नाम किए।
भारत की शुरुआत बड़े झटके के साथ हुई। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारतीय पारी को ईशान किशन ने संभाला और तिलक वर्मा के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा।
ईशान ने तूफानी पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। ईशान ने दस चौके और तीन छक्के की मदद से 40 गेंदों में 77 रन की पारी खेली।इसके बाद टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने तेजी से रन बनाए। लेकिन सूर्यकुमार को साथ दे रहे तिलक 15वें ओवर में 24 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
हार्दिक पांड्या बिना खाता खोल आउट हो गए। 18.5 ओवर में भारतीय कप्तान 29 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके जड़े। इसके बाद भारत ने लगातार विकेट खोए। शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया और अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे।इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई।भारत को पहली सफलता हार्दिक ने साहिबजादा फरहान को आउट कर दिलाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। सईम अयूब छह और सलमान आगा चार रन बनाकर जसप्रीत का शिकार बने।
हार्दिक पांड्या के द्वारा साहिबजादा फरहान के आउट होने से पाकिस्तान की पारी को शुरुआती झटका लगा।इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और सलमान अली आगा के विकेट लेकर पाकिस्तान को दो ओवर में 13/3 पर समेट दिया।
4.5 ओवर में बाबर आजम (5) को पवेलियन का रास्ता अक्षर पटेल ने दिखाया। उस्मान खान और शादाब खान ने संभालकर खेलते हुए अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े। 11वें ओवर में उस्मान को अक्षर ने आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। उस्मान ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली। 
इसके बाद पाकिस्तान के एक बाद एक विकेट गिरे और भारत ने जीत दर्ज की। शादाब खान ने 14 और फहीम अशरफ दस रन बनाए। 16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने 18 ओवर में पाकिस्तान की टीम को ऑलआउट कर जीत दर्ज की मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत को टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में खेलेगा
 संक्षिप्त स्कोर
 भारत: 20 ओवर में 175/7; ईशान किशन 77, सईम अयूब 3/25
 पाकिस्तान: 18ओवर में 114/10; उस्मान खान 44, हार्दिक पांड्या 2/16र्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english