केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सामान्य ड्यूटी के लिए कांस्टेबल परीक्षा अब हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी दी जा सकेगी
नई दिल्ली। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सामान्य ड्यूटी के लिए कांस्टेबल परीक्षा अब हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी दी जा सकेगी। सशस्त्र पुलिस बल में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह की पहल पर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र असमी, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड, तमिल, तेलुगू, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। यह निर्णय अगले वर्ष पहली जनवरी से प्रभावी होगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस फैसले से लाखों उम्मीदवारों को अपनी मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।सामान्य ड्यूटी के लिए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग करता है। राज्य सरकारों से अपील की गई है कि वे स्थानीय युवाओं को यह परीक्षा अपनी मातृभाषा में देने के लिए प्रेरित करने का एक व्यापक अभियान शुरू करें।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment