काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मई से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा
गुवाहाटी. असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मई से पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उद्यान आमतौर पर मानसून के कारण हर साल मई से अक्टूबर तक बंद रहता है। मानसून में यहां बाढ़ आती है। पूर्वी असम वन्यजीव मंडल वन अधिकारी रमेश गोगोई ने कहा कि हाथी सफारी एक मई से बंद हो जाएगी, जबकि जीप सफारी 16 मई से बंद हो जाएगी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment