प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने इस पहाड़ी राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। रामदास का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को बागेश्वर में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन से दुखी हूं। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया और बड़ी लगन से लोगों की सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'' बागेश्वर से 2007 से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे रामदास को पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment