प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिशूर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के भव्य स्वागत की तारीफ की
तिरुवनंतपुरम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान ट्रेन को मिले भव्य स्वागत की सराहना की और इसे ‘शानदार' बताया। मोदी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम को राज्य के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का पारंपरिक लोक संगीत की धुनों और ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच भव्य स्वागत किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन की फोटो लेने और उसके साथ सेल्फी खींचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेल मंत्रालय ने त्रिशूर में वंदे भारत एक्सप्रेस को मिले भव्य स्वागत का वीडियो ट्वीट किया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “टेरिफिक त्रिशूर (शानदार त्रिशूर)।” मोदी ने मलयालम में भी ट्वीट किया और लिखा, ‘गंभीर त्रिशूर', जिसका मतलब भी ‘शानदार त्रिशूर' होता है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment