ब्रेकिंग न्यूज़

अवांछित कॉल मामले में व्हॉट्सएप  को नोटिस भेजेगी सरकार

नयी दिल्ली. अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हॉट्सएप पर अवांछित (स्पैम) कॉल के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय संदेश ऐप को नोटिस भेजेगा। सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मंच की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘डिजिटल नागरिकों' की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मंच जिम्मेदार और जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कथित दुरुपयोग या उपयोगकर्ताओं की निजता के कथित उल्लंघन के हर मामले का जवाब देगी। मंत्री का बयान ऐसे समय में बहुत महत्वपूर्ण है जब भारत में भारी संख्या में व्हॉट्सएप उपभोक्ताओं की ओर से पिछले कुछ दिन में अवांछित अंतरराष्ट्रीय कॉल आने की शिकायतों में भारी उछाल आया है। व्हॉट्सएप के कई उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर शिकायत की है कि ऐसे अनचाहे कॉल में से अधिकतर नंबर इंडोनेशिया (+62), वियतनाम (+84), मलेशिया (+60), केन्या (254) और इथोपिया (+251) के हैं। चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और इस संबंध में व्हॉट्सएप को नोटिस भेजेगा। पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मंत्रालय इसका संज्ञान ले रहा है और उन्हें नोटिस भेजेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्मार्टफोन में पहले से मौजूद ऐप की अनुमति के लिए दिशानिर्देश तय करने पर विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा एवं भरोसा सुनिश्चित करने के लिए मंच जिम्मेदार है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english